Skip to main content

5 अगस्त को नरेन्द्र मोदी की राम मंदिर की समय सारणी ( Time Table)

नरेंद्र मोदीजी का पहुँचने का समय। 

भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे । सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी 11 बजकर 15 मिनट पर अयोध्या पहुंचेंगे। वह दो घंटे से ज्यादा समय यहां पर रहेंगे । पीएम मोदी दोपहर 2 बजे अयोध्या से रवाना हो जाएंगे ।

अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से हो रही है. कार्यक्रम से पहले अयोध्या को सजाने का कार्य जारी है । भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी 11 बजकर 15 मिनट पर अयोध्या पहुंचेंगे। वह दो घंटे से ज्यादा समय यहां पर रहेंगे। पीएम मोदी दोपहर 2 बजे अयोध्या से रवाना हो जाएंगे।

पहुँचने के बाद क्या-क्या करेगे। 


अयोध्या पहुंचने पर पीएम मोदी सबसे पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे और वहां पर दर्शन करेंगे। इसके बाद पीएम रामलला का दर्शन करेंगे, जिसके बाद भूमिपूजन का कार्यक्रम होगा। अयोध्या में मंच की व्यवस्था भी फाइनल कर दी गई है। सिर्फ 5 लोग ही मंच पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, और मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मंच पर मौजूद रहेंगे।


ये सभी फैसले शुक्रवार को अयोध्या के मानस मंदिर में हुई अधिकारियों की मीटिंग में लिए गए। बैठक में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा और मंदिर के कार्यक्रम की व्यवस्था का जायजा भी लिया।


किस-किस को न्यौता भेजा गया। 

भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने वाले 200 मेहमानों को न्योता भेजा गया है। इसकी लिस्ट ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी है । कोरोना के कारण भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए अधिक लोगों को न्योता नहीं भेजा गया है। सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।


अयोध्या यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को लकड़ी की बनी दुर्लभ डेढ़ फुट की कोदंड राम और एक फुट की लव-कुश की प्रतिमा भेंट की जाएगी। दरअसल, भगवान श्रीराम के धनुष को कोदंड के रूप में जाना जाता है। जब वह सीताजी की खोज में दक्षिण भारत पहुंचे थे तो उनके हाथ में उस वक्त कोदंड धनुष था।

Thanks for reading my article🙏



Comments

Popular posts from this blog

धुरंधर 2: द रिवेंज – बॉक्स ऑफिस पर तूफान, आज तक की कुल कमाई और रोचक बातें!

  नमस्कार दोस्तों! बॉलीवुड में इन दिनों जो सबसे बड़ा धमाल मचा हुआ है, वो है रणवीर सिंह की धुरंधर 2: द रिवेंज। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई और रिलीज के पहले तीन दिनों में ही इसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। पहले पार्ट 'धुरंधर' ने 2025 में धमाल मचाया था, लेकिन सीक्वल ने उसे भी पीछे छोड़ दिया लगता है! फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट का जादू रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी (जसकीरत सिंह रांगी) के किरदार में एक बार फिर कमाल कर दिया है। वो एक भारतीय सीक्रेट एजेंट हैं जो अंडरवर्ल्ड में घुसकर किंग बन जाते हैं और बदला लेते हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकार हैं। एक्शन सीक्वेंस, इमोशनल ड्रामा और राष्ट्रवादी टच – सब कुछ ऐसा है कि दर्शक थिएटर में बैठे-बैठे तालियां बजाने लगते हैं। फिल्म की रिलीज ईद के आसपास हुई, जिससे वीकेंड पर और भी बूस्ट मिला। हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हुई, लेकिन हिंदी बेल्ट ने सबसे ज्यादा कमाई की है। आज तक की कुल कमाई (22 मार्च ...

धुरंधर 2: द रिवेंज – डाउनलोड कैसे करें?

  धुरंधर 2: द रिवेंज – डाउनलोड कैसे करें? (लीगल और सुरक्षित तरीके से!) नमस्कार दोस्तों! रणवीर सिंह की धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है! रिलीज के कुछ ही दिनों में यह फिल्म 500 करोड़+ का क्लब क्रॉस कर चुकी है और दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक्शन, ड्रामा, राष्ट्रवाद और रणवीर का धमाकेदार परफॉर्मेंस – सब कुछ कमाल का है! लेकिन कई लोग पूछ रहे हैं: धुरंधर 2 डाउनलोड कैसे करें? या फुल मूवी फ्री में कहाँ मिलेगी? दोस्तों, सबसे पहले ये जान लीजिए – पायरेटेड साइट्स से डाउनलोड करना गैरकानूनी है और इससे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। पायरेटेड वर्जन देखने या डाउनलोड करने पर ₹3 लाख तक का जुर्माना लग सकता है! (कई न्यूज़ रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि फिल्म रिलीज के घंटों में ही लीक हो गई, लेकिन लीगल तरीके से ही देखें।) लीगल तरीके से धुरंधर 2 कहाँ देखें/डाउनलोड करें? फिल्म अभी थिएटर्स में चल रही है, इसलिए OTT पर अभी नहीं आई है । लेकिन जल्द ही डिजिटल राइट्स JioHotstar के पास हैं (रिपोर्ट्स के मुताबिक ₹150 करोड़ में डील हुई है)। थिएट्रिकल रन खत्म होने के बाद (लगभग 45-60 दिनों मे...

Apple और samsung अब नहीं देगें Phone के साथ कोई भी Asseseries 😡

क्या क्या नही मिलेगा Phone के साथ ?  मोबाइल एसेसरीज की बढ़ती कीमतों के चलते Apple और Samsung योजना बना रहे हैं कि आने वाले समय में वो अपने नए स्मार्टफोन के साथ चार्जर नहीं देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी फोन के साथ बॉक्स में मिलने वाले चार्जर को हटाने वाली है। फिलहाल कंपनियों की तरफ से कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि इस बात का संकेत दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन ETNews की रिपोर्ट से मिलेगा। रिपोर्ट की मानें तो स्मार्टफोन में 5जी सपोर्ट भी इसकी वजह हो सकता है। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, ये भी खबर आ रही है कि Apple IPhone 12 सीरीज के साथ भी चार्जर नहीं देगा। अगर ऐसा होता है कि सैमसंग और एप्पल दो ऐसी कंपनियां होंगी जो फोन के साथ चार्जन नहीं देंगी। दरअसल, चीन से इंपोर्ट पर बैन और मोबाइल एसेसरीज के दाम बढ़ने से ऐसा फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि चार्जर, स्क्रीन गार्ड , कवर, केबल का 70 से 80 फीसदी आयात चीन से होता है और यही वजह है कि अब इनके दामों में 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी हो गयी है। कंपनी का मानना है कि ज्यादातर यूजर्स के पास पहले से मोबाइल चार्ज मौजूद है और वो अच...