Skip to main content

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी :- 15 अगस्त तक आयेगा प्रोमोट हुए Studets का रिजल्ट

First और second year का result :-


बिना परीक्षा रिजल्ट के इंतजार में बैठे स्नातक रेगुलर-प्राइवेट प्रथम-द्वितीय वर्ष और पीजी प्राइवेट प्रथम वर्ष के स्टूडेंट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। फाइनल को छोड़ मार्च में हुई मुख्य परीक्षाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो गया है। चुनिंदा विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन एक-दो दिन में निपटते ही विवि केंद्रों से कॉपियां मंगवाने जा रहा है। कैंपस में कॉपियों से नंबरों की फीडिंग होगी। विवि 15 अगस्त से पहले प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों को प्रमोट करते हुए रिजल्ट जारी करेगा।


15 अगस्त से पहले आएंगे विवि के रिजल्ट
मेरठ। चौ. चरण सिंह यूजी-पीजी प्रथम-द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट के रिजल्ट 15 अगस्त से पहले जारी हो जाएंगे। कुलपति प्रो. एनके तनेजा के अनुसार विवि की सभी तैयारी पूरी हैं। मूल्यांकन पूरा होते ही विवि रिजल्ट की प्रक्रिया शुरू करेगा। नंबर फीड होने के बाद विवि अधिकतम तीन से चार दिनों में रिजल्ट जारी कर देगा। कुलपति के अनुसार विवि निर्धारित समय पर द्वितीय एवं फाइनल इयर का सत्र शुरू कर देगा। विवि इसके लिए निरंतर जुटा हुआ है। 


परिकीर्या:-


मेरठ। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्विनी कुमार के अनुसार मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। कुछ कॉपियां बची हैं, जो अगले कुछ दिनों में पूरी हो जाएंगी। विवि जल्द ही कॉपियों को विभिन्न जिलों में बने केंद्रों से कैंपस लाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। विवि इसके बाद नंबरों की प्रोसेसिंग करेगा।


चौधरी चरण सिंह विवि में आगामी सत्र में 20 फीसदी कोर्स की पढ़ाई ऑनलाइन मोड में होगी। शासन ने समस्त विवि से 20 फीसदी कोर्स की ऑनलाइन कक्षा चलाने पर कार्ययोजना मांगी है। सीसीएसयू के अनुसार एक से 30 जुलाई तक निर्धारित संस्था से शिक्षकों को ऑनलाइन टीचिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। 80 फीसदी कोर्स का ई-कंटेंट तैयार करते हुए वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। 

अभी बहुत मुश्किल है परीक्षाएं कराना
शासन भले ही विश्वविद्यालयों से परीक्षा कराने का प्रस्ताव मांग रहा हो, लेकिन इसके हालात अभी दूर-दूर तक नहीं हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय देशभर में फाइनल ईयर की परीक्षाओं को भी स्थगित करने का इशारा कर चुका है। गुरुवार को सीबीएसई-आईएससी की प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। सीबीएसई ने पांच जुलाई को प्रस्तावित सीटीईटी भी स्थगित कर दिया है। ऐसे में सवाल यह है कि शासन विश्वविद्यालयों से कैसे परीक्षा कराएगा। उत्तर प्रदेश में निरंतर संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। यूजीसी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों को पहले ही आंतरिक परीक्षा के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट करने को कह चुकी है। छात्र भी परीक्षाओं का विरोध कर रहे हैं। सीसीएसयू से संबद्ध कई कॉलेजों में अभी कोविड केयर सेंटर बने हुए हैं। ऐसे में परीक्षाएं होना मुश्किल है। 


Thanks for reading my article 🙏


Comments

Popular posts from this blog

धुरंधर 2: द रिवेंज – बॉक्स ऑफिस पर तूफान, आज तक की कुल कमाई और रोचक बातें!

  नमस्कार दोस्तों! बॉलीवुड में इन दिनों जो सबसे बड़ा धमाल मचा हुआ है, वो है रणवीर सिंह की धुरंधर 2: द रिवेंज। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई और रिलीज के पहले तीन दिनों में ही इसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। पहले पार्ट 'धुरंधर' ने 2025 में धमाल मचाया था, लेकिन सीक्वल ने उसे भी पीछे छोड़ दिया लगता है! फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट का जादू रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी (जसकीरत सिंह रांगी) के किरदार में एक बार फिर कमाल कर दिया है। वो एक भारतीय सीक्रेट एजेंट हैं जो अंडरवर्ल्ड में घुसकर किंग बन जाते हैं और बदला लेते हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकार हैं। एक्शन सीक्वेंस, इमोशनल ड्रामा और राष्ट्रवादी टच – सब कुछ ऐसा है कि दर्शक थिएटर में बैठे-बैठे तालियां बजाने लगते हैं। फिल्म की रिलीज ईद के आसपास हुई, जिससे वीकेंड पर और भी बूस्ट मिला। हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हुई, लेकिन हिंदी बेल्ट ने सबसे ज्यादा कमाई की है। आज तक की कुल कमाई (22 मार्च ...

धुरंधर 2: द रिवेंज – डाउनलोड कैसे करें?

  धुरंधर 2: द रिवेंज – डाउनलोड कैसे करें? (लीगल और सुरक्षित तरीके से!) नमस्कार दोस्तों! रणवीर सिंह की धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है! रिलीज के कुछ ही दिनों में यह फिल्म 500 करोड़+ का क्लब क्रॉस कर चुकी है और दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक्शन, ड्रामा, राष्ट्रवाद और रणवीर का धमाकेदार परफॉर्मेंस – सब कुछ कमाल का है! लेकिन कई लोग पूछ रहे हैं: धुरंधर 2 डाउनलोड कैसे करें? या फुल मूवी फ्री में कहाँ मिलेगी? दोस्तों, सबसे पहले ये जान लीजिए – पायरेटेड साइट्स से डाउनलोड करना गैरकानूनी है और इससे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। पायरेटेड वर्जन देखने या डाउनलोड करने पर ₹3 लाख तक का जुर्माना लग सकता है! (कई न्यूज़ रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि फिल्म रिलीज के घंटों में ही लीक हो गई, लेकिन लीगल तरीके से ही देखें।) लीगल तरीके से धुरंधर 2 कहाँ देखें/डाउनलोड करें? फिल्म अभी थिएटर्स में चल रही है, इसलिए OTT पर अभी नहीं आई है । लेकिन जल्द ही डिजिटल राइट्स JioHotstar के पास हैं (रिपोर्ट्स के मुताबिक ₹150 करोड़ में डील हुई है)। थिएट्रिकल रन खत्म होने के बाद (लगभग 45-60 दिनों मे...

Apple और samsung अब नहीं देगें Phone के साथ कोई भी Asseseries 😡

क्या क्या नही मिलेगा Phone के साथ ?  मोबाइल एसेसरीज की बढ़ती कीमतों के चलते Apple और Samsung योजना बना रहे हैं कि आने वाले समय में वो अपने नए स्मार्टफोन के साथ चार्जर नहीं देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी फोन के साथ बॉक्स में मिलने वाले चार्जर को हटाने वाली है। फिलहाल कंपनियों की तरफ से कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि इस बात का संकेत दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन ETNews की रिपोर्ट से मिलेगा। रिपोर्ट की मानें तो स्मार्टफोन में 5जी सपोर्ट भी इसकी वजह हो सकता है। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, ये भी खबर आ रही है कि Apple IPhone 12 सीरीज के साथ भी चार्जर नहीं देगा। अगर ऐसा होता है कि सैमसंग और एप्पल दो ऐसी कंपनियां होंगी जो फोन के साथ चार्जन नहीं देंगी। दरअसल, चीन से इंपोर्ट पर बैन और मोबाइल एसेसरीज के दाम बढ़ने से ऐसा फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि चार्जर, स्क्रीन गार्ड , कवर, केबल का 70 से 80 फीसदी आयात चीन से होता है और यही वजह है कि अब इनके दामों में 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी हो गयी है। कंपनी का मानना है कि ज्यादातर यूजर्स के पास पहले से मोबाइल चार्ज मौजूद है और वो अच...